मलारना चौड़ गुरुकुल
एमडीएच के डायरेक्टर महाशय राजीव गुलाटी जी के साथ आचार्य सोमदेव जी के सानिध्य में चलने वाले स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल मलारना चौड़ में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल मलारना चौड़ के लिए बस रवाना
गुजरात राजभवन
4-6-2023 महाशय राजीव गुलाटी जी के साथ गुजरात राजभवन महामहिम राज्यपाल डॉक्टर आचार्य देवव्रत जी से मिलना हुआ।
उसके उपरांत वानप्रस्थ साधक आश्रम रोजड में स्वामी विष्वंड् जी,मुनि सत्यजीत जी से आशीर्वाद लिया।
बिभिन्न आयोजनों में हमारी उपस्तिथि
10-9-2023 आर्य समाज बैंक एंक्लेव के कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। और उन्हें 21000 रुपए का चेक एमडीएच की ओर से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गुरुकुल विश्व भारती लाढ़ौत रोहतक में एमडीएच के डायरेक्टर राजीव गुलाटी जी की ओर से ₹5 लाख का चेक भेंट करते हुए।
“साथ में गुरुकुल के आचार्य नंद किशोर जी, स्वामी आर्यवेश जी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री जी, प्रवीण जी आदि” ।
फरीदाबाद रजत जयंती कार्यक्रम
ओ३म् योग संस्थान फरीदाबाद रजत जयंती कार्यक्रम में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू जी का स्वागत करते हुए।
कन्या गुरुकुल महाविद्यालय
18-2-2024 कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी हाथरस में जाने का अवसर मिला।
“आज महाशय राजीव गुलाटी जी के साथ स्वामी गणेशानंद जी के आश्रम रावला धाम कोटपूतली में पांच दिवसीय 200 कुंडीय यज्ञ के कार्यक्रम में जाना हुआ”।
कन्या गुरुकुल शामली
गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल शामली में जाना हुआ, एमडीएच के डायरेक्टर महाशय राजीव गुलाटी जी की ओर से 2,51,000 का सहयोग किया गया
स्वामी कृष्णानंद आर्य बालाश्रय चैरिटेबल द्वारा यज्ञ का आयोजन
स्वामी कृष्णानंद आर्य बालाश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट ब्रह्मपुरी द्वारा आज 200 कुंण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में एमडीएच के डायरेक्टर महाशय राजीव गुलाटी जी की ओर से 2,51000 ₹ का सहयोग किया। एवं आगामी कार्यक्रम के लिए ₹200000 अलग से दिए।
युग पुरुष महर्षि दयानंद सरस्वती एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने समाज में पनप रही हर बुराई का खुलकर विरोध किया, भारतवर्ष में व्याप्त हर पाखंड-ढोंग, सामाजिक कुरूतियो, अंग्रेजी शासन का डटकर विरोध किया, समाज, देश धर्म के विरोधियों तथा विधर्मियों से जमकर लोहा लिया। वे भारतीय प्राचीन सत्य सनातन वैदिक संस्कृति सभ्यता के पुनरोद्धारक तथा समाज सुधारक व उद्धारक के लिए जाने जाते है। स्वामी दयानंद सरस्वती जी का जन्म फागुन मास में कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि (१२ फरवरी १८२४) को हुआ था। आज उनकी जयंती पर हमारा सादर प्रणाम व नमन।
वैदिक गुरुकुल मलारना
महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव 5 मार्च स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल मलारना में विशेष यज्ञ उपरांत आचार्य सोमदेव जी द्वारा ओ३म् ध्वज दिखाकर मोटरसाइकिल यात्रा को आगे के लिए रवाना किया गया।
टंकारा गुजरात में 10-11-12 फरवरी को प्रारंभ हुए ज्ञान ज्योति पर्व में चारों वेदों के यज्ञ की पूर्णाहुति आज ईश्वर की विशेष अनुकंपा से मेरे द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जन्मस्थली में ऋषि बोधोत्सव के कार्यक्रम में संपन्न हुई।
“ब्यावर आर्य समाज के वैभव जी, प्रधान जी, अभय देव जी आर्य समाज के सभी सदस्यों ने दिल्ली से टंकारा टंकारा से दिल्ली वापसी आई मोटरसाइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया।
महर्षि दयानंद जी की 200 की जयंती एवं अमर याज्ञिक महाशय धर्मपाल जी MDH की 100 वी जयंती पर महाशय राजीव गुलाटी डायरेक्टर एमडीएच द्वारा प्रायोजित दिल्ली से टंकारा गई मोटरसाइकिल यात्रा अजमेर भिनाय कोठी पहुंचने पर प्रधान डाँ श्री गोपाल बोहती एवं मंत्री श्री सुभाष नवाल जी द्वारा भव्य स्वागत
आश्रित कुटिया सुंदरपुर कार्यक्रम
स्वामी शांतानंद जी के निमंत्रण पर प्रभु आश्रित कुटिया सुंदरपुर के कार्यक्रम में जाना हुआ। संस्था को एमडीएच के डायरेक्टर महाशय राजीव गुलाटी जी की ओर से 2,51000 का सहयोग किया।
गुरुकुल गंगीरी अलीगढ़
गुरुकुल गंगीरी अलीगढ़ के वार्षिक उत्सव में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
गुरुकुल में महाशय राजीव गुलाटी जी डायरेक्टर एमडीएच की ओर से 151000 सहयोग देने की घोषणा हुई।
कासगंज गुरुकुल
आज कासगंज में आचार्य धारणा जी के गुरुकुल में जाना हुआ।
यज्ञशाला का उद्घाटन
आर्य समाज पूर्वी पंजाबी बाग दिल्ली की यज्ञशाला का उद्घाटन एक भव्य कार्यक्रम में महाशय राजीव गुलाटी जी द्वारा किया गया।
महर्षि दयानंद जी की 200 की जयंती एवं अमर याज्ञिक महाशय धर्मपाल जी MDH की 100 वी जयंती पर महाशय राजीव गुलाटी डायरेक्टर एमडीएच द्वारा प्रायोजित दिल्ली से टंकारा गई मोटरसाइकिल यात्रा का टंकारा पहुंचने पर श्री महर्षि दयानंद सरस्वती स्मारक ट्रस्ट टंकारा द्वारा रहने और भोजन व्यवस्था देने के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद करते हुए, सहयोग के रूप में 1,11000 की राशि से सहयोग किया गया।
Live Stream
सनातन वैदिक भारत Sanatan Vaidik Bharat Live Stream
कन्या गुरुकुल लक्सर हरिद्वार
एमडीएच के डायरेक्टर भाई राजीव गुलाटी जी के संदेश को लेकर आज मैत्री कन्या गुरुकुलम् लक्सर हरिद्वार के कार्यक्रम में जाना हुआ।श्री सत्य सनातन वेद मंदिर समिति में आयोजित संसार सुधार / धयान योग शिविर
